खेलो इंडिया सेंटर में महिला खिलाड़ी से दुव्र्यवहार, एक कर्मचारी पर आरोप

--Advertisement--

Image

खेल विभाग के अधिकारियों को दी शिकायत;

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर मुख्यालय में स्थित खेलो इंडिया सेंटर की खिलाड़ी से खेल विभाग के कर्मी द्वारा दुव्र्यवहार करने का मामला सामने आया है। छात्रा खिलाड़ी ने खेल विभाग के अधिकारियों को शिकायत सौंपी हैं। साथ ही उचित कार्रवाई नहीं होने पर इस खिलाड़ी ने खेलों इंडिया सेंटर छोडऩे तक की बात कह डाली है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के खेलों इंडिया सेंटर को शुरू हुए अभी कुछ ही समय हुआ है। वहीं, खेलों इंडिया सेंटर में कोच की तैनाती भी हो चुकी है। हर रोज खिलाड़ी यहां पर प्रेटिक्स के लिए पहुंचते हैं।

बताया जा रहा है कि महिला खिलाड़ी लुहणू मैदान में प्रैक्टिस कर रही थी। इस दौरान खेल विभाग के एक कर्मी द्वारा रेस्लिंग सिखाने की बात कही और दुव्र्यवहार भी किया।

खिलाड़ी ने खेल विभाग को सौंपी शिकायत में कहा है कि यह कर्मी सभी महिला खिलाडिय़ों से अधिकतर इस तरह की हरकतें करता रहता है। महिला खिलाडिय़ों को अपनी पहुंच होने की धौंस दिखाता है।

हालांकि कोच ने इस मसले को लेकर बात की, लेकिन पहले उसने अपने अभिभावकों से घर में यह बात बताई। खिलाड़ी ने खेल विभाग से आग्रह किया है कि इस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए, अन्यथा वह खेलों इंडिया सेंटर छोड़ देगी।

उधर, बताया जा रहा है कि इस तरह का मसला सामने आने के बाद कई खिलाड़ी अब प्रैक्टिस के लिए नहीं पहुंच रही हैं। शिकायत मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से चार सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई। कमेटी की ओर से दोनों पक्षों की बात सुनी गई।

वहीं खेल विभाग ने अपनी रिपोर्ट तैयार खेल निदेशालय को भेजी है, ताकि इस मामले को लेकर उचित कदम उठाए जा सकें।

उधर, जिला खेल अधिकारी बिलासपुर रवि शंकर का कहना है कि इस तरह की शिकायत उनके पास आई है। इसके लिए चार लोगों की कमेटी गठित की गई। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपी है। वहीं, यह रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...