मंडी से करसोग आ रही निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

--Advertisement--

Image

मंडी से करसोग आ रही एक निजी बस शुक्रवार करीब सात बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन भवन के साथ टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 22 सवारियां थीं। 

मंडी – अजय सूर्या

मंडी से करसोग आ रही एक निजी बस शुक्रवार करीब सात बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन भवन के साथ टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 22 सवारियां थीं।

पांच सवारियों को चोटें आई हैं जिनका उपचार करसोग सिविल अस्पताल में किया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सूचना पर पुलिस हादसे की जांच कर रही है। निजी बस पौने एक बजे मंडी से चलती है और आठ बजे करसोग पहुंचती है। बताया जा रहा है कि शाम करीब सात बजे बस चुराग सब्जी मंडी के पास अनियंत्रित हो गई।

बस सड़क किनारे डंगे से उतरकर निर्माणाधीन भवन से जा टकराई। सवारियों में चीख पुकार मच गई। अगर हादसा थोड़ी पीछे या आगे हुआ होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ब

स के दुर्घटनाग्रस्त होते ही आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला। 22 में से पांच लोगों को अधिक चोटें लगने के चलते करसोग अस्पताल लाया गया। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...