हिमाचल : झुग्गी में भड़की आग, 3 सगे भाई-बहनों सहित जिंदा जलने से 4 बच्चों की मौत

--Advertisement--

Image

हादसे के समय सो रहे थे मासूम 

ऊना, 09 फरवरी – अमित शर्मा 

जिला के उपमंडल अंब के तहत बणे दी हट्टी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गी में आग लगने से 4 बच्चे जिंदा जल गए। हादसे के दौरान सभी बच्चे झुग्गी में सोए हुए थे। इनमें से तीन सगे भाई बहन हैं। चारों बच्चों की उम्र 6 वर्ष से लेकर 17 वर्ष के बीच है।

मृतकों की पहचान 6 वर्षीय शिवम कुमार, 7 वर्षीय भोलू कुमार व 14 वर्षीय नीतू कुमारी पुत्री रमेश दास निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। तीनो सगे भाई-बहन है।

वहीं एक अन्य किशोर की पहचान सोनू पुत्र कालिदास निवासी दरभंगा के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को रमेश दास निवासी दरभंगा बिहार खाना खाने के बाद अपनी पत्नी संग झुग्गी में सोने चला गया। जबकि उसके तीन बच्चे व एक अन्य किशोर अलग झुग्गी में सोने चले गए। देर रात अचानक आग लगने के चलते झुग्गी में सो रहे चारों बच्चे जिंदा जल गए।

झुग्गी में उठी आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम गगरेट सोमल गौतम सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी।

मृतक बच्चों के पिता रमेश दास ने बताया कि वह अपनी पत्नी सहित अन्य झुग्गी में सो रहा था और बच्चे साथ में ही एक अन्य झुग्गी में सो रहे थे कि अचानक दो झुग्गियों में आग भड़क गई. जिसमें उसके तीनों बच्चे व एक उसके रिश्तेदार का बेटा आग की भेंट चढ़ गए.

घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई पर तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. हालांकि फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने को कहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...