हिमाचल में अडानी ग्रुप के ठिकानों पर एक्साइज विभाग रेड, टैक्स में गड़बड़ी

--Advertisement--

Image

सोलन, 09 फरवरी – रजनीश ठाकुर

अडानी ग्रुप के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बुधवार को स्टेट एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने रेड की। इन टीमों ने हिमाचल में अडानी विल्मर ग्रुप के स्टोरों पर कार्रवाई की। एक्साइज महकमे के साउथ एनफोर्समेंट जोन की टीम बुधवार देर शाम को परवाणू में अडानी के स्टोर पर पहुंची।

सूत्रों की मानें तो एक्साइज महकमे की टीमों ने गोदाम में स्टॉक का जायजा लिया और संबंधित कागजात की जांच की। बताया जा रहा है कि जांच में Tax Liability का Cash में भुगतान न करना संदेहजनक है। देर रात तक गोदामों में दस्तावेजों की जांच चलती रही।

हिमाचल में अडानी ग्रुप की कुल 7 कंपनियां काम कर रही है। इनमें फलों के कोल्ड स्टोर के अलावा राज्य में बड़े पैमाने पर करियाना सामान की सप्लाई भी अडानी ग्रुप की कंपनियां करती हैं।

प्रदेश में सिविल सप्लाई के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी अडानी ग्रुप सामान सप्लाई करता है। अडानी ग्रुप के साथ सरकारी महकमों को सामान सप्लाई के ज्यादातर समझौते पिछली BJP सरकार के समय हुए थे।

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद मौजूदा कांग्रेस सरकार और अडानी ग्रुप के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं चल रहे। अडानी ग्रुप ने ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई किराये को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो महीने से हिमाचल में अपने दोनों सीमेंट प्लांट में प्रोडक्शन बंद कर रखा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली राज्य सरकार दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने के कई प्रयास कर चुकी है मगर दोनों पक्षों के अपने-अपने रुख पर अड़े रहने से इस विवाद का फिलहाल कोई हल नहीं निकल पाया है। CM कह चुके हैं कि अडानी ग्रुप के अड़ियल रवैये के चलते इस विवाद का हल नहीं निकल पा रहा।

हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी कह चुके हैं कि राज्य सरकार अडानी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई के लिए लीगल ओपिनियन ले रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...