सराज छात्र कल्याण संघ आद्यंत कार्यक्रम के तहत संरक्षण करेगा लुप्त हो रही संस्कृति

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

सराज छात्र कल्याण संघ के द्वारा एक वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव किया जाता है जिसका उद्देश्य संस्कृति का प्रचार एवं प्रसार तथा उसका संरक्षण करना है। इसी संदर्भ में 13 फरवरी को संस्कृति सदन मंडी में सराज छात्र कल्याण संघ के द्वारा वार्षिक महोत्सव “आद्यंत “अर्थात आदि से अंत तक किया जा रहा है।

महोत्सव में आकर्षण का मुख्य केंद्र सराजी नाटी, पहाड़ी फैशन शो तथा विलुप्त हो रहे संसाधनों का स्टॉल , झांकी के तौर पर देव स्वागत ,शिवरात्रि आयोजन तथा हरण का निकाला जाना इत्यादि रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

संघ के अध्यक्ष लुकेश ठाकुर ने कहा कि सराज छात्र कल्याण संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य जनहित में कार्य करना तथा सराज की विलुप्त होती संस्कृति का संरक्षण करना है।

उन्होंने इस सामारोह के लिए जनता से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में आए ताकि विलुप्त हो रही संस्कृति को बचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...