कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी में मासिक अपराध व वेलफेयर बैठक का आयोजन

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी के सम्मेलन कक्ष में श्री मोहित चावला (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक बद्दी की अध्यक्षता में मासिक अपराध बैठक व वेलफेयर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक बद्दी, उप मण्डल पुलिस अधिकारी बद्दी व नालागढ़, तथा समस्त थाना प्रभारी, प्रभारी पुलिस चौकी व प्रभारी यातायात ने भाग लिया।

पुलिस अधीक्षक बद्दी ने बैठक के दौरान उपस्थित सभी थाना प्रभारियों को थानों में दर्ज अपराधिक मामलों का अवलोकन करके अन्वेषणाधीन मुकदमों की तफ्तीश शीघ्र अतिशीघ्र पुरी करके माननीय अदालत में पेश करने, जुआ, अवैध खनन व शराब/नशा के माफियों पर कडी नजर रखते हुए उनके खिलाफ कारवाई करने के आदेश दिए ।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय राजमार्ग 105 के विस्तारिकरण कार्य के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों को यातायात व्यवस्था सूचारू रखने हेतू जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बद्दी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागृति अभियान की समीक्षा की गई तथा महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें जाकरुक करने सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...