कर्नाटक के युवक से दोस्ती कर सामान लेकर हो गया था फरार, मैक्लोडगंज पुलिस ने दिल्ली से दबोचा बेंगलुरु का शातिर

--Advertisement--

Image

घूमने निकले युवक को दोस्त बनाकर कर्नाटक निवासी युवक का सामान लेकर रफूचक्कर होने वाले बेंगलुरु के शातिर युवक को मैक्लोडगंज पुलिस ने दिल्ली से दबोच लिया है। आरोपी ने कर्नाटक निवासी युवक के कीमती सामान पर हाथ साफ किया था।

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

घूमने निकले युवक को दोस्त बनाकर कर्नाटक निवासी युवक का सामान लेकर रफूचक्कर होने वाले बेंगलुरु के शातिर युवक को मैक्लोडगंज पुलिस ने दिल्ली से दबोच लिया है।

आरोपी ने कर्नाटक निवासी युवक के कीमती सामान पर हाथ साफ किया था। इतना ही नहीं,  युवक का मोबाइल भी चोरी किया था जिससे उसने पीड़ित के बैंक खाते से 1 लाख 80 हजार रुपए की राशि भी अपने अकाऊंट में ट्रांसफर की थी।

आरोपी को दिल्ली में गिरफ्तार करने के बाद मैक्लोडगंज पुलिस ने वीरवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु निवासी अजय 21 जनवरी को मैक्लोडगंज आया था। सफर के दौरान ही उसकी कर्नाटक निवासी साई चरण से दोस्ती हो गई थी। वह मैक्लोडगंज आने से पहले जम्मू-कश्मीर भी घूमने गए थे।

दोनों ने 21 जनवरी को मैक्लोडगंज में एक ही गैस्ट हाऊस में कमरा बुक करवाया था। अगले दिन दोनों त्रियूंड घूमने गए। बाद में शातिर (अजय) कर्नाटक निवासी साई चरण का मोबाइल, पर्स व ईयर बड्स चुरा कर वहां से फरार हो गया।

इसकी शिकायत साई चरण ने मैक्लोडगंज पुलिस थाने में की थी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया और मैक्लोडगंज थाना पहुंचाया।

आरोपी अजय ने बताया कि वह चोरी की वारदात के बाद लुधियाना होते नेपाल चला गया था और फिर दिल्ली लौट आया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शातिर को एसएचओ मैक्लोडगंज रिंकू सूर्यवंशी, एएसआई राकेश, हैड कांस्टेबल संजीव और कांस्टेबल अमित ने रणनीति बनाकर दबोचा।

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के एसएचओ रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि आरोपी ने मोबाइल को कहीं फैंक दिया है, जबकि उससे ईयर बड्स बरामद कर लिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...