न बैंड बाजा, न बाराती, भारी बर्फबारी के बीच कुछ ऐसे दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इस मौसम में हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया है। स्थानीय लोग भारी बर्फबारी के बीच अपने घरों में कैद हो गए हैं और उनका जीवन यापन मुश्किल हो गया है।

लोग रोजमर्रा के सामान के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। भारी बर्फबारी ने जहां एक ओर लोगों को घरों में कैद कर दिया है, तो वहीं एक युवक ऐसा भी है जो भारी बर्फबारी के बीच अपनी दुल्हनिया लेने पहुंच गया।

बर्फबारी के बीच शादी करने पहुंचा दूल्हा

कुछ लोग भले ही बर्फबारी के बाद अपने घरों में कैद हो जाते हैं, लेकिन एक युवक ऐसा है जो भारी बर्फबारी के बीच शादी करने पहुंचा। हिमाचल में भारी बर्फबारी के बीच एक युवक शादी करने पहुंचा।

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के शकरेणा निवासी मंजीत ठाकुर की दो फीट बर्फबारी के बीच शादी संपन्न हुई है। भारी बर्फबारी के बीच तीन से चार किलोमीटर पगडंडी भरे मार्ग को पार कर दुल्हा दुल्हन को बिहाने पहुंचा।

बिना बैंड बाजे के निकली बारात में मात्र चार से पांच लोग भी शामिल थे। बर्फबारी फिसलन के भय के चलते दुल्हे ने सहरा भी नहीं पहना था। सेहरे की जगह पग पहन की दुल्हा चार से पांच बारातियों के साथ बर्फीले मार्ग को पार करते दुल्हन को बिहाने पहुंचा।

पांच लोगों के साथ निकली बारात

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के शकरेणा में एक युवक भारी बर्फबारी के बीच अपनी दुल्हनिया लेने पहुंचा। खास बात ये है कि बिना बैंड बाजे के बस पांच लोगों के साथ बारात निकली।

बर्फबारी फिसलन के भय के चलते दुल्हे ने सहरा भी नहीं पहना था। दूल्हा बिना शेरवानी और सहरे के शादी करने पहुंचा। सेहरे की जगह पग पहन कर दूल्हा जींस और पगड़ी में अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचा।

इस अनोखी शादी को देखकर लोग हैरान है। आज के मौजूदा समय में लोग डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं, तो वहीं मंजीत ठाकुर की ये शादी अब चर्चा का विषय बन गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...