राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में चले सात दिवसीय एन एस एस शिविर का हुआ समापन

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में चले सात दिवसीय एन एस एस शिविर का समापन हो गया। विधालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए प्रधानाचार्य सुशील धीमान का स्कूल के स्टाफ सहित छात्र छात्राओं ने भव्य स्वागत किया और स्वंयसेवियों ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से की गई।समारोह में काला कघरा सिलाई के धोवन पानी जो चली ऐ पहाड़ी गाने पर दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति ने छात्रों का खूब मनोरंजन किया और जमकर तालियां बटोरी। जबकि रौनक हो गई घट वे चल मेले नू चलिए पंजाबी गीत ने बखूबी वाहवाही पाई।

कार्यक्रम अधिकारी पुनीत मंडल व अंजना धीमान ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि 17 जनवरी से 23 जनवरी तक चले सात दिवसीय एन एस एस शिविर में स्वच्छता अभियान, सड़क सुरक्षा नियम, कोविड प्रोटोकोल, सामाजिक सरोकार, कार्यक्रम प्रबंधन, मिलजुल कर सामूहिक नेतृत्व में काम करने की कला, खाना बनाना और परोसने की विधि आदि विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारियां दी गई।

समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि सुशील धीमान ने एन एस एस शिविर के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एन एस एस की शुरुआत कब और क्यों की गई।

उन्होंने स्वंयसेवियों से आह्वान किया कि एन एस एस की मूल भावना को अपने जीवन में अपनाते हुए सभ्य समाज में अपनी भूमिका निभाएं।इस मौके पर विधालय स्टाफ और छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...