गणतंत्र दिवस के अबसर में धर्मशाला से शुभारंभ होगा “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान यात्रा का

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

26 जनबरी गणतंत्र दिवस के अबसर जिला कांगड़ा में”हाथ से हाथ जोड़ो” ,अभियान यात्रा का धर्मशाला में शुभारंभ किया जाएगा । धर्मशाला जाते बक्त रैत कांग्रेस कार्यलय में ब्लॉक काँग्रेस कमेटी शाहपुर के अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त के आने पर रैत कांग्रेस कार्यलय ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर कमेटी एव ब्लॉक् काँग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।

प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कल 26 जनबरी गणतंत्र दिवस के अबसर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जो कि आज शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस के साथ धर्मशाला जाते समय रुक कर बैठक की। प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि ये हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हर विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा जिससे जनता से सीधा संवाद किया जाएगा।

ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा ने सभी पदाधिकारियों सहित एव कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनो के पदाधिकारियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त से मांग रखी कि शाहपुर के बिधायक केवल सिंह पठानिया को मंत्री पद से नाबाजा जाए ।

जो कि शाहपुर से दो दो मंत्रियो को हरा कर 15 सालों के बाद कांग्रेस को विधायक केवल सिंह पठानिया ने जीत दिलवाई है।पठानिया ने 20-25 सालों में संगठन में कार्य किया है और कांग्रेस के संगठनों में अलग अलग पदों पर काम करके कांग्रेस को मजबूत किया है।

शाहपुर कांग्रेस को अगर शाहपुर के अंदर जिंदा रखा है तो केवल सिंह पठानिया ने रखा है और उसका फल आज शाहपुर हल्के को बिधायक के रूप में कांग्रेस का विधायक पठानिया के रूप में शाहपुर हल्के की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विधायक दिया है। तो अब कांग्रेस पार्टी बिधायक पठानिया को मंत्री पद से नाबाजा जाए जिससे शहापुर हल्के की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस न करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...