
नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
आज दिनांक 25 जनवरी 2023 को नगरोटा सूरियां महाविद्यालय में ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। आज के इस कार्यक्रम के उपलक्ष में विविध प्रतियोगिताओं जैसे ड्राइंग/चार्ट बनाना/ नारा लेखन, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं शॉर्ट वीडियो/गाना बनाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने मिलकर मतदाता प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया तथा मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।
आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में नारा लेखन/ ड्राइंग बनाने में पायल को प्रथम, मुस्कान को द्वितीय तथा दिव्या भारती व रुबी-शेख को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
निबंध प्रतियोगिता में आंचल व प्रियंका को प्रथम, रिया को द्वितीय तथा नवदीप कौर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रितिक को प्रथम रति को द्वितीय तथा प्रियंका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शॉर्ट वीडियो/गाना के प्रतियोगिता में बबीता की कृति को सराहा गया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने बच्चों को मतदान करने तथा इसके जनसामान्य के मध्य प्रचार-प्रसार करने के बारे में शिक्षा दी।
