शौर्य चक्र व सेना मेडल से सम्मानित रिटायर्ड कमांडेंट करतार सिंह सनोरिया को किया सम्मानित

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

आज भी सेना में रिटायर्ड कमांडेंट करतार सिंह सनोरिया की बहादुरी को सलाम किया जाता है और सेना के जवानों को भी इनकी बहादुरी के बारे देश की रक्षा के बारे में प्रेरित किया जाता है

आपको बता दें कि रिटायर्ड कमांडर करतार सिंह सनोरिया ने कई गरीब लोगों के बच्चों को सेना में भर्ती कर देश की रक्षा के लिए तैयार किया है जोकि सेना के जवान देश की रक्षा के लिए अपनी तत्पर सेवाएं दे रहे हैं

वर्ष 2000 में राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र व वर्ष 2003 में सेना मेडल से सम्मानित ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन पंचायत चलवाड़ा निवासी रिटायर्ड कमांडेंट करतार सिंह सनोरिया को रिटायरमेंट के 23 साल उपरांत भी 19 असम राइफल द्वारा चलवाड़ा में पहुंचकर सम्मानित किया गया।

जोकि पंचायत के लिए गर्व की बात है। 19 असम राइफल की तरफ से कर्नल मोहित वर्मा सहित अन्य रैंक सेनाधिकारियों द्वारा बुधवार को रिटायर्ड कमांडेंट करतार सिंह सनोरिया के घर में पहुंचकर सम्मानित किया गया है। आज भी सेना में उनकी बहादुरी को याद किया जाता है।

सम्मानित होने उपरांत रिटायर्ड कमांडेंट करतार सिंह सनोरिया ने कहा कि मुझे 19असम राइफल द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर घर आकर सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बार है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर हवलदार अश्विनी कुमार, हवलदार राजेश कुमार, जेसीओ जरनैल सिंह, पूर्व प्रधान सुलक्षणा देवी, साहिल बाजवा, कुलबन्त सिंह, प्रेम कुमार, सतीश कुमार, प्रियांशु इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...