शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा, गुणात्मक शिक्षा देना प्राथमिकता- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

--Advertisement--

Image

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों के 12 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। इन पदों को कैसे समय रहने भरा जाए, इसका समाधान निकाला जाएगा। पारदर्शी ट्रांसफर नीति लाने का प्रयास रहेगा। 

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता रहेगी। मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री ने असर की रिपोर्ट को चिंताजनक बताया।

कहा कि रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे। इसको लेकर जल्द विभागीय बैठक बुलाई जाएगी।

नर्सरी शिक्षक भर्ती पर भी बैठक में फैसला लिया जाएगा। कहा कि शिक्षकों के 12 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। इन पदों को कैसे समय रहने भरा जाए, इसका समाधान निकाला जाएगा। पारदर्शी ट्रांसफर नीति लाने का प्रयास रहेगा।

विभाग में युक्तिकरण के जरिये दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा। विभाग में 10 हजार के करीब जेबीटी व टीबीटी, दो हजार पद प्रवक्ता के खाली चल रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...