किसानों की मासिक आय 25,000 से 35,000 करने का खाका बना रही सरकार

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल में सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने किसानों की मासिक आय 25,000 से 35,000 करने का खाका (ब्लू प्रिंट) बनाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री सुक्खू और कृषि मंत्री चंद्र कुमार के निर्देशों पर खाका तैयार कर अफसर किसानों की आय बढ़ाने के उपाय बताएंगे।

अफसर इससे जुड़ी रिपोर्ट जल्द कृषि मंत्री को सौंपेंगे। ये उपाय जमीन स्तर पर लागू करने के लिए बजट का प्रावधान करने के साथ योजना और नीति के स्तर पर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।  कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने अफसरों को प्रदेश में नया लैंड यूज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इससे किसानों की आय दोगुना करने के लिए पहाड़ी राज्य हिमाचल में किसानों की छोटी होल्डिंग की बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। बागवानी विभाग के सफल प्रयोगों के बाद अब कृषि विभाग में भी क्लस्टर सिस्टम की शुरुआत करने की तैयारी है।

कृषि वैज्ञानिक हर क्षेत्र की मिट्टी की विशेषताओं का अध्ययन करेंगे। इसके आधार पर हर क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के गुणों के अनुकूल फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा।

फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देगी सरकार

प्रदेश में अब तक रबी और खरीफ फसलों की ओर ही रुझान रहा है। नई सरकार किसानों की आय बढ़ाने के साथ पौष्टिकता बढ़ाने के लिए मदद देगी। कृषि मंत्री ने बताया कि हिमाचल में परंपरागत तरीके से गेहूं के साथ चना उगाया जाता था।

उस मिश्रित खेती से किसानों को अधिक लाभ होता था। विशेषज्ञों की ओर से रबी और खरीफ फसल के बीच की अवधि में एक फसल तैैयार करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

कृषि एवं बागवानी मंत्री चंद्र कुमार के बोल

किसानों की हर महीने की आय बढ़ाकर 25,000 से 35,000 रुपये करने का प्रयास है। अधिकारियों को ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नए लैंड यूज प्लान के तहत क्लस्टर बनाकर छोटी जोतों की बाधाएं दूर की जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...