सिरफिरोंं ने दहशत में डाला अमरीका, गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

अमरीका में सिरफिरों का पागलपन बढ़ता ही जा रहा है। गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच कैलिफोर्निया में सैन फ्रांसिस्को शहर के पास गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में लोगों की मौत पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

एनबीसी की रिपोर्ट में बताया गया कि कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे में एक निश्चित स्थान पर तीन लोग मृत पाए गए, जबकि चौथा व्यक्ति पास के किसी अन्य स्थान पर मृत मिला।

इसके बाद सैन मेटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने ट्वीट किया कि संदिग्ध हिरासत में है। इस समय समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है।

सप्ताहांत में कैलिफोर्निया प्रांत में लॉस एंजिल्स के पास मोंटेरे पार्क में एक डांस स्टूडियो में हुई गोलीबारी के बाद यह घटनाएं हुई हैं।

स्थानीय अस्पताल में एक अन्य पीडि़त की मौत के बाद मोंटेरी गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढक़र 11 हो गई है। मोंटेरी में गोलीबारी के बाद संदिग्ध बंदूकधारी घटनास्थल से भाग गया था और अधिकारियों को वह पड़ोसी शहर में एक वैन में मृत मिला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...