हिमाचल में OPS लागू करने की घोषणा पर अमल शुरू, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

शिमला, 17 जनवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल कैबिनेट में ओपीएस बहाली की घोषणा के बाद राज्य की सुखविंद्र सिंह सूक्खु सरकार ने इस पर अमल शुरू कर दिया है। कैबिनेट के 03 दिन बाद राज्य सरकार ने ओपीएस बहाली की अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) में आने वाले सभी सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।

इसे अमलीजामा पहनाने के लिए वित्त विभाग को शर्ते व एसओपी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वित्त विभाग निर्धारित समय अवधि में पुरानी पेंशन योजना की शर्तें व एसओपी जारी करेगा।

बता दें कि बीते 13 जनवरी को सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि ओपीएस बहाली से राज्य सरकार के 1.36 लाख कर्मचारी लाभांवित होंगे। इस साल ओपीएस को लागू करने से राज्य सरकार पर 800 से 900 करोड़ का वितीय बोझ पड़ेगा। इसके लिए संसाधन जुटाए जाएंगे।

उन्होंने कहा था कि ओपीएस को बहाल करने में कई अड़चनें आई हैं, लेकिन सरकार ने दृढ़ संकल्प की बदौलत इस योजना को बहाल किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...