शिक्षा खंड श्री नैना देवी जी में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सूभाष चंदेल

शिक्षा खंड श्री नैना देवी जी में आज निपुण भारत मिशन और फाउंडेशनल लिटरेसी और न्यूम्रेसी के संदर्भ में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया।

फाऊंडेशनल लिटरेसी और न्यूमैरेसी का अर्थ है प्री प्राइमरी से लेकर तीसरी कक्षा तक के बच्चे बुनियादी भाषा और बुनियादी गणितीय अवधारणा के समाधान में निपुण हो सकें।

इसके लिए शिक्षकों द्वारा विशेष प्रयास किए जाएं।जिसमें लगभग 35 प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बीईईओ राज पाल ने सभी शिक्षकों को समय का सदुपयोग करने के संदर्भ में निर्देश दिए और ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर कुलदीप ने शिक्षकों से प्रशिक्षण को स्कूलों में प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए आह्वान किया।

यह प्रशिक्षण शिवर दिनांक 17-01-23 से 21-01-23 तक चलेगा। बीआरसीसी दीप कुमार जी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण शिविर के दौरान शिक्षकों को हर सुविधा मुहैया करवाने की बात कही।

ये रहे उपस्थित

इस प्रशिक्षण शिविर के लिए रिसोर्स पर्सन रोशन लाल, परमजीत सिंह, अशोक कुमार और बालकृष्ण उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में सीएचटी भाग सिंह, दिनेश राणा, राजेंद्र डांगी, विनोद कुमार, रामनाथ, कुलदीप कुमार और सुरेश कुमार एवं मुख्य शिक्षक तथा जेबीटी अध्यापक शामिल हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...