हिमाचल में 23 किमी. चलेंगे राहुल; कल नीलवाह में साढ़े छह बजे शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

--Advertisement--

Image

कल नीलवाह में सुबह साढ़े छह बजे शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, फिर काठगढ़ में होगी जनसभा

इंदौरा – शम्मी धीमान

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल में प्रवेश करेगी। करीब 23 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा होगी। इसकी शुरुआत सुबह साढ़े छह बजे से नीलवाह से होगी। इसके बाद काठगढ़ में एक जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा।

राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान प्रदेश के तमाम नेता और कार्यकर्ता उनके साथ-साथ चलेंगे। इस दौरान भारी जनसमूह भी राहुल गांधी को देखने और उनसे मिलने के लिए उमडऩे वाला है। नरेश चौहान सोमवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बुधवार को होने वाली इस यात्रा को लेकर प्रदेशाध्यक्ष इंदौरा पहुंच चुकी हैं, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री समेत तमाम सरकार अब कांगड़ा पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हिमाचल पड़ाव ऐतिहासिक होगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा को समूचे देश में पूरा समर्थन मिला है। लोग केंद्र सरकार के झूठे वादों को समझ चुके हैं। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। साथ ही 15 लाख रुपए खाते में आने की बात भी झूठी साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि लोग अब समझ चुके हैं कि केंद्र में सरकार सिर्फ नारे देने वाली बनकर रह गई है, जबकि लोगों की समस्या के समाधान का कोई भी प्रयास अभी तक नहीं हो पाया है। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव को जश्र के तौर पर देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सत्ता संभाले अभी एक महीना ही गुजरा है और कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना शुरू कर दिया है। ओल्ड पेंशन को बहाल किया गया है और इससे एक लाख 36 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

उधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव को सफल बनाने में कांग्रेस संगठन और सरकार दोनों जुट गए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इंदौरा में डेरा डाल दिया है, तो सरकार के तमाम नेता भी एक-एक कर कांगड़ा पहुंच रहे हैं।

प्रदेश भर के ब्लॉक के पदाधिकारियों को इंदौरा पहुंचने के आदेश जारी किए हैं। प्रतिभा सिंह ने कांगड़ा जिला के नेताओं की बैठक कंदरौड़ी में बुलाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...