नादौन की SDM होगी 2019 बैच की HAS टॉपर अपराजिता चंदेल

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 16 जनवरी – अनिल कपलेश 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन उपमंडल में अपराजिता चंदेल प्रथम एसडीएम होंगी।

बतौर बीडीओ वह नादौन में कार्य कर चुकी हैं। चंदेल पर मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धियों और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उन पर विश्वास जताया है।

रविवार देर शाम सरकार द्वारा जारी अधिकारियों की अदला-बदली की लंबी लिस्ट में अपराजिता चंदेल को बतौर एसडीएम नादौन नियुक्ति दी गई है।

अपराजिता चंदेल 2019 बैच की एचएस टॉपर है। भाजपा सरकार में भी उनकी प्रथम नियुक्ति बतौर बीडीओ नादौन 2020 में हुई थी।

इसके बाद उन्हें एसीटूडीसी हमीरपुर लगाया गया था। इसके बाद एसडीएम के तौर पर उनकी प्रथम नियुक्ति जयसिंहपुर में हुई, जहां से उन्हें नादौन भेजा गया है।

चंदेल जब बीडीओ नादौन थी तो उनके कार्यकाल में ही नादौन खंड ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

योजनाओं के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु खंड को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार मिलने पर 25 लाख रुपए इनाम में मिले थे।

अपराजिता चंदेल टीम वर्क में विश्वास रखती हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र भर में प्रसन्नता की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...