हिमाचल प्रदेश के 25 उम्मीदवारों का ओबरॉय होटल में ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए चयन

--Advertisement--

Image

शिमला, 16 जनवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से चलाए जा रहे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के 25 उम्मीदवारों का ओबरॉय होटल में ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के 5-5 चयनित उम्मीदवारों को होटल सेसिल शिमला, वाइल्ड फ्लावर हॉल शिमला, द ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़, ट्राइडेंट आगरा और अमरविलास आगरा में ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि कुल 25 चयनित उम्मीदवारों में से 10 को 16,200 रुपये प्रति माह समेकित वजीफे के साथ और 15 उम्मीदवारों को 15,900 रुपये प्रति माह के समेकित वजीफे के साथ ओबरॉय होटल के हाउसकीपिंग विभाग के लिए चुना गया है।

यह सभी उम्मीदवार प्रारंभिक 2 महीनों के लिए ऑन द जॉब ट्रेनी के रूप में काम करेंगे और कार्यस्थल पर उनके प्रदर्शन और आचरण के आधार पर 2 महीने बाद उनका रोजगार नवीनीकरण किया जाएगा।

राहुल कुमार ने कहा कि इसी कार्यक्रम के तहत सरोवर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने इसी माह एक अन्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया था, जिसमें कुल कौशल विकास निगम से प्रशिक्षित 31 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसमें कुल 6 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

इन उम्मीदवारों को प्रारंभिक 2 महीनों के लिए 8000 रुपये प्रति माह, आवास व भोजन मिलेगा तथा 2 महीने बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर वेतन में संशोधन होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...