शहीद अमित शर्मा का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 16 जनवरी – अनिल कपलेश

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान एक गंभीर दुर्घटना में शहीद हुए जिला हमीरपुर के गांव तलासी खुर्द के सैनिक अमित शर्मा का सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

स्थानीय विधायक आशीष शर्मा, जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जितेंद्र सांजटा और सैन्य अधिकारियों ने अमित शर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर थल सेना की टुकड़ी ने उच्च सैन्य परंपराओं के अनुसार अमित शर्मा को अंतिम विदाई दी तथा उनके पिता विजय कुमार को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।

इससे पहले सोमवार सुबह अमित शर्मा का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से गांव तलासी खुर्द पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े।

अमित शर्मा भारतीय थल सेना की 14 डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। वह अभी अविवाहित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...