
हिमखबर – डेस्क
दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय ने सब डिविजनल इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.
योग्य उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे DOT की आधिकारिक वेबसाइट dot.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
संचार मंत्रालय में उम्मीदवार इस लिंक https://dot.gov.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक DOT Recruitment 2023 Notification PDF पर क्लिक करके इससे संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं.
DOT इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 270 पदों को भरेगा. यह भर्ती डेपुटेशन के आधार पर की जा रही है.
DOT Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 फरवरी
DOT Recruitment 2023 के लिए रिक्ति विवरण
यह भर्ती अभियान संगठन में 270 पदों को भरेगा.
DOT Recruitment 2023 के लिए पात्रता मापदंड
जो भी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री या इसके समकक्ष ‘इलेक्ट्रिकल’ या ‘इलेक्ट्रॉनिक्स’ या ‘इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन’ या ‘कंप्यूटर साइंस’ या ‘दूरसंचार’ या सूचना प्रौद्योगिकी या ‘इंस्ट्रुमेंटेशन’ की डिग्री होनी चाहिए.
DOT Recruitment 2023 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
DOT Recruitment 2023 के लिए अन्य जानकारी
उम्मीदवार भरे हुए आवेदन फॉर्म को एडीजी -1 (ए और एचआर), डीजीटी मुख्यालय, कमरा नंबर 212, दूसरी मंजिल, यूआईडीएआई भवन, काली मंदिर के पीछे, नई दिल्ली – 110001 को भेजना होगा.
