
हिमखबर – डेस्क
भारतीय जीवन बीमा निगम ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए LIC ने AAO (जनरलिस्ट) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.
योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी, 2023 से शुरू हुई इन पदों के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
LIC में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in के जरिए भी इन पदों (LIC AAO Recruitment 2023) के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक LIC AAO Recruitment 2023 Notification PDF के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. LIC भर्ती के तहत इन पदों के लिए कुल 300 पदों को भरा जाएगा.
LIC AAO Recruitment 2023 के लिए वेतन
उम्मीदवार जो भी इन पदों पर चयनित होंगे, उन्हें वेतन/वेतनमान रु. 56000/- प्रति माह + भत्ते दिया जाएगा.
LIC AAO Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के तौर 700/- रुपये जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 85/- रुपये का भुगतान करना पड़ेगा.
LIC AAO Recruitment 2023 के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 1.1.2023 तिथि तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी.
LIC AAO Recruitment 2023 के लिए रिक्ति विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 300 पदों को भरा जाएगा.
LIC AAO Recruitment 2023 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए.
LIC AAO Recruitment 2023 के लिए चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
प्रीलिम्स लिखित परीक्षा
मुख्य लिखित परीक्षा
साक्षात्कार
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
