दो ट्रैक्टरों के बीच जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 16 जनवरी – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है।

ताजा मामले में मंडी जिला के चक्कर पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर की दूसरे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।  हादसे में  ट्रैक्टर पर सवार चालक की मौत हो गई है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत चक्कर के नजदीक पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर (HP 80T- 1122) ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर चालक नरेश कुमार पुत्र सुखराम गांव गडसौल डाकघर बडसू तहसील बल्ह जिला मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

वही मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...