कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों को निगमों-बोर्डों में मिलेंगे ओहदे

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

सुक्खू सरकार कांग्रेस के विधायकों व पूर्व विधायकों को निगमों, बोर्डों में ओहदे देने की तैयारी में है। सरकार और संगठन में संतुलन बनाने के लिए इन्हें निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष लगाया जा सकता है।

जिला मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और कुल्लू को प्राथमिकता मिल सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने की होड़ मची है। इसको लेकर भी सुक्खू सरकार मापदंड देख रही है।

जो विधायक ज्यादा बार जीते हैं और जिन्होंने पार्टी को ज्यादा समय दिया है, उनकी ताजपोशी हो सकती है। सुक्खू सरकार में अभी सात मंत्री और छह मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) बने हैं।

जिला मंडी को अभी सरकार में जगह नहीं मिली है। जिला कुल्लू में भी सुंदर सिंह को ही सीपीएस बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले से भी चंद्र कुमार को मंत्री और आशीष बुटेल को सीपीएस बनाया गया है।

इस जिले से भी निगमों-बोर्डों में अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की तैनाती की जा सकती है। हालांकि, इसको लेकर पार्टी नेताओं और विधायकों से भी बात हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि हिमाचल सरकार में तीन और मंत्री बनाए जाने हैं। इसके बाद निगमों-बोर्डों में अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की तैनाती की जाएगी।

इन निगमों-बोर्डों में तैनात होने हैं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

एग्रो इंडस्ट्री, एचपीएमसी, एसआईडीसी, हिमुडा, हिमफेड, कैलाश फेडरेशन, एचआरटीसी, वूल फेडरेशन, भूतपूर्व सैनिक बोर्ड, हिमाचल गद्दी बोर्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम, राज्य सहकारी बैंक, जोगेंद्र सहकारी बैंक सामाजिक कल्याण बोर्ड, महिला एवं विकास कल्याण बोर्ड, महिला आयोग।

अभी कांगड़ा सहकारी बैंक में हुई है अध्यक्ष की तैनाती
हिमाचल प्रदेश में अभी कांगड़ा सहकारी बैंक में ही अध्यक्ष की तैनाती हुई है। इस पद पर जिला हमीरपुर के कुलदीप सिंह पठानिया को लगाया गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...