केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी देने वाले की हुई पहचान, जेल में बंद गैंगस्टर ने किया था फोन

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यूनीवार्ता को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार नागपुर पुलिस ने शनिवार को फोन करने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के बेलगावी में जेल बंद एक कैदी ने नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी थी।

उन्होंने कहा कि फोन करने वाले की पहचान कुख्यात गैंगस्टर और हत्या के आरोपी जयेश कांता के रूप में हुई है, जो बेलगावी जेल बंद है।

नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि जयेश कांता ने जेल से अवैध रूप से तीन बार फोन कर खामला, नागपुर में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय को धमकी दी।

जयेश ने टेलीफोन ऑपरेटर को बताया कि वह ‘डी-गैंग सदस्य’ था और उसने नितिन गडकरी की सुरक्षा के लिए जबरन वसूली के रूप में 100 करोड़ रुपए की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर मंत्री को बम विस्फोट में मारने की धमकी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...