नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता, पुंघ में 894 ग्राम चरस के साथ चंडीगढ़ के दो लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर पुंघ में नाकाबंदी के दौरान 894 ग्राम चरस के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवेंद्र पाल (50) पुत्र रूढ़ चंद निवासी सैक्टर 30 चंडीगढ़ और अफजल खान (52) पुत्र फिरोज खान निवासी सैक्टर 30 चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस की टीम ने एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में पुंघ में नाका लगाया था। इस दौरन हर आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने मंडी से बिलासपुर की तरफ जा रही चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी CHO1AG-0778 को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान गाड़ी में सवार दो लोगों से 894 ग्राम चरस बरामद हुई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...