
हिमखबर – डेस्क
भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए SBI ने क्लर्कियल से लेकर ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए केवल 3 दिन बचे हुए हैं.
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य होंगे, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार आवेदन 10 जनवरी 2023 तक या उससे पहले कर सकते हैं.
BI भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाह रहे हैं, वे इस लिंक recruitment.bank.sbi के जरिए आसानी से अप्लाई कर सकेंगे. साथ ही इन पदों से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन भी इस लिंक SBI Recruitment 2023 Notification के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 1438 पदों पर बहाली की जाने वाली है.
SBI Recruitment 2023 के लिए जरूर तिथियां
उम्मीदवारों के लिए इन पदों पर आवेदन करने की शुरुआत 22 दिसंबर से हो चुकी है और 10 जनवरी को आवेदन करने की डेट समाप्त हो जाएगी.
SBI Recruitment 2023 के लिए कुल पदों की संख्या
SBI के इस मेगा भर्ती के तहत 1438 पदों पर भर्ती की जानी है.
SBI Recruitment 2023 के लिए योग्यता मानदंड
इन पदों पर जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
SBI Recruitment 2023 के लिए वेतन
क्लर्क- 25000 रुपये
जेएमजीएस-I- रु. 35000
MMGS-II और MMGS-III- रु. 40000
SBI Recruitment 2023 के लिए चयन प्रक्रिया
SBI की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन अप्लाई किए गए सभी फॉर्म को शॉर्टलिस्टिंग करने के बाद साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा.
