मेडिकल कालेज अस्पताल को भेंट किए कंबल

--Advertisement--

Image

अनिल कपलेश, हमीरपुर 06 जनवरी 

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय अस्पताल हमीरपुर में मरीजों तथा उनके तीमारदारों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कई लोग एवं संस्थाएं भी योगदान दे रही हैं।

इसी कड़ी में बिझड़ी तहसील के गांव सोहारी के निवासी युद्धवीर सिंह सोहारू ने शुक्रवार को मरीजों तथा उनके तीमारदारों के लिए 20 कंबल प्रदान किए। उन्होंने ये कंबल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान को सौंपे।

युद्धवीर सिंह सोहारू की ओर से की गई इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए आयुर्विज्ञान महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि इससे मरीजों एवं उनके तीमारदारों को काफी सुविधा होगी तथा अन्य सामथ्र्यवान लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...