ससुर के निधन के चलते शीतकालीन सत्र के बीच राजस्थान रवाना हुए नेता प्रतिपक्ष

--Advertisement--

Image

ऊना, 06 जनवरी – अमित शर्मा 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को बीच में ही छोड़ राजस्थान के लिए रवाना हो गए है।

ससुर के निधन के चलते जयराम ठाकुर विधानसभा सत्र के अंतिम दिन शिरकत नहीं कर पाएंगे।

धर्मशाला से राजस्थान जाते समय ऊना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की किसी भी ऑपरेशन लॉट्स की मंशा नहीं है, जबकि कांग्रेस में खुद ही बिखराव की स्थिति बनी हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि वो अपनी बोलने की आदत से परेशान है, जबकि कोई भी उनकी बातों को पसंद नहीं करता है।

14 वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन जहां शुक्रवार को महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होनी थी। लेकिन सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मौजूद नहीं रहे।

जयराम ठाकुर अपने ससुर के निधन हो जाने के कारण राजस्थान के लिए रवाना हो गए। राजस्थान जाते समय कुछ देर के लिए जयराम ठाकुर ऊना रुके।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र के अंतिम दिन मौजूद न रहने का उन्हें मलाल है, लेकिन भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सदन में मौजूद रहेंगे और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।

वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने आजतक उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी है, उन्होंने उस पर खरा उतरने का प्रयास किया है।

उन्होने कहा कि विधानसभा के इस शीतकालीन सत्र में भी भाजपा ने जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में जोरशोर से उठाया है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर सरकार जनता के हित में निर्णय लेगी तो विपक्ष सरकार का सहयोग करेगा। लेकिन अगर जनविरोधी निर्णय लिए जाएंगे तो उसका विधानसभा के भीतर और बाहर सख्त विरोध किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार न हो पाने को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार असमंजस की स्थिति में है।

वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि हम किसी तरह के ऑपरेशन करने का विचार नहीं रख रहे है सरकार को इस मामले पर निश्चिन्त रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद बिखराव की स्थिति में है। वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर पलटवार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि ज्यादा बोलना ही उनके स्वभाव में है, लेकिन ऐसा भी नहीं की लोग भी उनकी बातों को पसंद करते हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...