नालागढ़ के बेला मंदिर में संदिग्ध हालत में मिला 15 दिनों से लापता प्रवासी युवक का शव

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में बिहार के रहने वाले एक कामगार की हत्या का मामला सामने आया है।

हत्या के बाद व्यक्ति के शव को मगनपुरा के जंगल में फेंक दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को संदिग्ध हालात में एक शव मिलने की सूचना मिली। शव देखने से काफी पुराना लग रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान है।

मृतक की पहचान ललित कुमार पुत्र सिकंदर गांव फ़तेहपुर ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार से हुई।

मृतक पिछले 15 दिन से लापता चल रहा था। बीते 20 दिसंबर को मृतक के भाई बिंदर ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत नालागढ़ थाने में दी थी।

वीरवार देर मगनपुरा गांव के जंगल में ललित कुमार का शव मिला। जिसकी शिनाख्त उसके भाई प्रदीप ने की।

DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...