विंटर कार्निवाल : पहाड़ी धुन पर पारंपरिक परिधानों में रैंप पर उतरीं 27 शरद सुंदरियां

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

दर्शकों से खचाखच भरी मनु रंगशाला सुंदरियों के कदम रखते ही सीटियों से गूंज उठी। प्रतिभागियों ने कुल्लवी पट्टू, पंजाबी लहंगा-चोला और साड़ी पहनकर रैंप पर कैटवाॅक किया। विंटर क्वीन प्रतियोगिता के दूसरे राऊंड में बुधवार को 27 प्रतिभागी सुंदरियों ने पारंपरिक परिधान पहनकर रैंप पर कैटवाक किया।

ठंड के बीच दर्शकों ने तालियों और सीटियों के साथ उनका स्वागत किया। विंटर क्वीन स्पर्धा को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वीरवार को ठंड में मनु रंगशाला दर्शकों से खचाखच भरी हुई थी।

इस राऊंड के बाद फाइनल राऊंड में टॉप 12 शरद सुंदरियां ही रहेंगी। अंतिम राऊंड में 6 ही मैदान में रह जाएंगी, जिसमें से किसी एक को 6 जनवरी की रात को विंटर क्वीन 2023 का ताज पहनाया जाएगा।

आज भावना, अक्षी धर्मा, नेहा धीमान, कविता, टीना, अमीशा, परी, सेजल शर्मा, अंजलि शर्मा, ताप्ती ठाकुर, अंचल शर्मा, तान्या शर्मा, कोमल, मेघना, अशीमा चौहान, मृदालनी, आकांक्षा ठाकुर, ओजस्वी, इशिता, सुमन सिंह, दामिनी भारद्वाज, मोनिका ठाकुर, आरजू शर्मा, देवयानी, निकिता व भारती चौहान ने कैटवाक किया और अपनी पसंद दर्शकों के साथ सांझा की।

विंटर काॢनवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम डाॅ. सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को विंटर क्वीन का चयन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...