अज्ञात हमलावरों ने ढाबे के कर्मचारियों को किया लहूलुहान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 06 जनवरी – व्यूरो रिपोर्ट

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत यहां से 3 किलोमीटर दूर गगाल गांव में स्थित एक ढाबे पर देर शाम घुसे अज्ञात हमलावरों ने ढाबे के दो कर्मचारियों को बुरी तरह पीटकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। ढाबा नादौन-हमीरपुर एनएच पर स्थित है।

मिली जानकारी के अनुसार रात के समय जब ढाबा मालिक घर चला गया तो पीछे से वहां नेपाली मूल का एक अधेड़ व रणजीत नामक दोनों कर्मचारी सामान समेट रहे थे।

इतने में अचानक पंजाबी मूल के चार-पांच अज्ञात लोग वहां आ धमके और मामूली बात पर उन्होंने दोनों कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों पीड़ितों के सर पर गंभीर चोटें आ गई। हमले के तुरंत बाद सभी आरोपी मौका से फरार हो गए।

थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रहे सिद्धू परमार ने घायलों को देखकर अपनी कार रोकी और दोनों पीड़ितों को अस्पताल पहुंचा कर उनका उपचार करवाया।

इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...