पुलिस को देख घबरा गया शख्स और झाडिय़ों में फेंक दिया कैरी बैग, जब तलाशी ली तो उड़ गए होश

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भुंतर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई जारी रखी है।

मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की एसआईयू टीम गड़सा से खोड़ाआगे नाम स्थान पर गश्त पर थी। इसी दौरान खोड़ाआगे की तरफ 300 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति पैदल आ रहा था।

व्यक्ति ने गाड़ी देखकर अपने बाएं हाथ में पकड़े कैरी बैग को एकदम से सडक़ की दूसरी तरफ झाडिय़ों व मिट्टी के ढेर की तरफ फैंका।

एसआईयू टीम ने शक पर तुरंत व्यक्ति को काबू किया और जब झाडिय़ों में फैंके कैरी बैग की तलाशी ली तो 720 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस 38 वर्षीय पोशु राम निवासी शोगी जिला कुल्लू से बरामद की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...