हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही HRTC बस में लगी आग, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 05 जनवरी – व्यूरो रिपोर्ट

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस सुबह हमीरपुर-चंडीगढ़ रूट पर जा रही थी। घटना सुबह लगभग 9:45 बजे की बताई जा रही है।

जब बस सलौणी बस स्टैंड से अपने गंतव्य की ओर बढ़ी। इसी दौरान चौक में कांगड़ा केंद्रीय बैंक के पास बस इंजन में अचानक आग भड़क उठी। चालक ने खतरा भांप कर जल्द ही बस को रोका।

जानकारी है कि बस में लगभग 35 से 40 यात्री सफर कर रहे थे। इंजन से धुआं उठने पर सवारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी यात्री बस से नीचे उतर गए।

चालक-परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया। एचआरटीसी मुख्यालय हमीरपुर को सूचना मिलते ही अधिकारी फौरन हरकत में आए और दूसरी बस भेजकर तुरंत वहां फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना करवाया गया।

एचआरटीसी हमीरपुर के उप मंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि तकनीकी कारणों से शार्ट सर्किट होने से बस में आग लगी थी। जिसके बाद सभी यात्री व कर्मचारी सुरक्षित है।

यात्रियों के लिए तुरंत दूसरी बस भेज दी गई थी और वर्कशॉप से मैकेनिक भेजकर बस में आई खराबी को ठीक करवाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...