न्यू ईयर मनाने मणिकर्ण आया उत्तर प्रदेश का 27 वर्षीय युवक लापता

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 04 जनवरी – आदित्य

पर्यटन नगरी मणिकर्ण के कसोल से उत्तर प्रदेश का एक पर्यटक लापता हो गया है। लापता होने की शिकायत परिजनों ने जिला पुलिस को दी।  पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार युवक न्यू ईयर मनाने कसोल के एक होटल में रुका था। जिसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। युवक की पहचान अभिनव मिंगवाल (27), पुत्र दिगम्बर सिंह मिंगवाल, साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

एसएसपी गुरदेव शर्मा का कहना है कि लापता पर्यटक की तलाश करने के लिए पुलिस ने टीम बनाई है जो कसोल व आसपास के इलाकों में युवक की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस लगातार उसकी तलाश करने में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...