उपायुक्त ने किया निरीक्षण, फुटपाथ पर सो रहे निराश्रित व्यक्तियों को शैल्टर होम में करवाया शिफ्ट

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने मंगलवार रात्रि शहर में फुटपाथ पर सो रहे निराश्रित व्यक्तियों को स्वयं जाकर शैल्टर होम में शिफ्ट करवाया। आदित्य नेगी रात करीब 8 बजे ओल्ड बस स्टैंड पहुंचे और बेसहारा लोगों को शिफ्ट करवाया।

इसके बाद उन्होंने विंटर फील्ड की ओर जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया और यहां से भी कुछ लोगों को रैन बसेरा में शिफ्ट किया गया।

इस बारे जानकारी देते हुए जिलाधीश शिमला ने कहा कि निरीक्षण के दौरान लगभग 20-25 व्यक्ति सड़क के किनारे सोते हुए मिले, जिनमें कुछ छोटे बच्चे भी शामिल थे। इन सभी को शैल्टर होम ले जाया गया है तथा अधिकारियों को इनके लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदित्य नेगी ने कहा कि बेसहारा व्यक्तियों के लिए प्रबंध करने का प्रमुख दायित्व नगर निगम शिमला का है क्योंकि नगर निगम ही रैन बसेरा का संचालन करता है, इसलिए अधिकारियों को रात के समय सड़क किनारे सोने वाले व्यक्तियों की निगरानी कर उन्हें रेस्क्यू करने को कहा गया है। साथ ही उन्हें जहां भी रखा जाएगा, वहां उनके लिए बेहतर प्रबंध किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिना रोक-टोक आने-जाने लगे जहाज, अमरीका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी

हिमखबर डेस्क पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए...

सुपरस्पेशियलिटी डाक्टरों को मिलेगा नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ऐलान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है...