कार्निवाल में 20 सुंदरियां दिखाएंगी अपनी प्रतिभा के जौहर

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए युवतियां रैंप पर उतरीं। वन्य प्राणी विभाग के सभागार में बने रैंप पर सुंदरियों ने अपनी अदाओं के जलबे बिखेरे। कैटवॉक के साथ उनका व्यक्तिगत परिचय हुआ।

मनु रंगशाला में होने वाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए वन्य प्राणी विभाग के सभागार में ऑडीशन हुए, जिसमें 7 युवतियों ने भाग लिया। वॉयस ऑफ  कार्निवाल के लिए हुए ऑडीशन में भी 15 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा।

कार्निवाल कमेटी की माने तो प्रतियोगिता के लिए लगभग 20 सुंदरियों का चयन किया जा रहा है। कार्निवाल के तीसरे दिन सुंदरियों का मनु रंगशाला में पहला राऊंड होगा, इससे पहले उन्हें प्रतियोगिताओं के कुछ टिप्स दिए जाएंगे।

इससे पहले काॢनवाल कमेटी ने शिमला और कुल्लू में विंटर क्वीन और वॉयस ऑफ  कार्निवाल के ऑडीशन किए थे। ऑडीशन में कुल्लू, मनाली की सुंदरियों सहित कार्निवाल में भाग लेने आई टीमों की प्रतिभागियों ने भी भाग लिया।

कार्निवाल की विंटर क्वीन उप समिति प्रभारी दिव्यांगना मेहता ने बताया कि चयनित सुंदरियों में पहले राऊंड के लिए 20 का चयन किया जाएगा जोकि मनु रंगशाला में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगी।

एस.डी.एम. मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कार्निवाल के सफल आयोजन को बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...