चंबा के छात्र ने पेश किया बिच्छू बूटी चाय का मॉडल, कई बीमारियों के इलाज का दावा

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

आईआईटी मंडी में जारी चार दिवसीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में नए वैज्ञानिक एक से बढ़कर एक मॉडल लेकर आए हैं। हिमाचल प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित इस 30वीं चिल्ड्रन सांइस कांग्रेस में प्रदेश भर से 600 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

प्रदेश के दूरदराज के जिला चंबा के सलूणी ब्लॉक के पैरामाऊंट पब्लिक स्कूल किहार के छात्रों द्वारा बिच्छु बूटी से चाय बनाने का मॉडल पेश किया गया है। बिच्छू बूटी यानि नेटल लीफ से बनने वाली इस चाय की खास बात यह है कि यह भाप के माध्यम से तैयार की जाती है। इतना ही नहीं दावा किया जा रहा है कि ये चाय ब्लड प्रेशर, शुगर साहित 16 बीमारियों को करती है।

स्कूल के छात्र नीरज ठाकुर बताया कि उनके शिक्षक डा. रियाज जो बायोलॉजी में पीएचडी हैं की प्रेरणा से बिच्छू बूटी की चाय बनाने का तरीका ईजाद किया है। सबसे पहले बिच्छू बूटी के पत्तों को सुखाया जाता है। चाय बनाने के लिए प्रेशर कुकर में बिच्छू बूटी के पत्तों को पानी डाला जाता है।

कुकर की सीटी खोलकर उसमें एक नली लगाकर भाप के माध्यम से एक पात्र में बिच्छू बूटी का रस भाप के माध्यम से इक्टठा करते हैं। इस रस में शहद मिलाकर स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक चाय तैयार बनाई जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...