राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मैडल जीतने के बाद बिलासपुर पहुंची सोनिका, जोरदार इस्तकबाल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 27 दिसंबर – सुभाष चंदेल

विशाखापट्टनम में हुई राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाली सोनिका ठाकुर का बिलासपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। सोनिका ठाकुर मंगलवार सुबह बिलासपुर के बाबा नाहर सिंह मंदिर पहुंची।

यहां फूलों का हार पहनाकर व ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। सोनिका ठाकुर ने सबसे पहले बाबा नाहर सिंह मंदिर में जाकर अपनी पूजा -अर्चना की।

उन्होंने ब्रॉन्ज मैडल जीतने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गोल्ड मैडल हासिल करने की भी पूरी कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।

सोनिका ने कहा कि हमारे युवाओं को खेलों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे वह नशे से भी बचे रह सकते हैं और अपने भविष्य को भी संवार सकते हैं।

वहीं, चांदपुर कुश्ती एकेडमी के कोच विवेक ठाकुर ने भी सोनिका की इस उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिला कुश्ती में युवाओं का सुनहरा भविष्य है। युवाओं को इसमें आगे आना चाहिए।

वहीं,बॉडी बिल्डिंग में बिलासपुर की शान और तीन बार मिस्टर हिमाचल रह चुके युवा बॉडी बिल्डर आदित्य दास ने भी सोनिका ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के लिए मैडल हासिल करके सम्मान दिलाने की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए।  इससे उनका शारीरिक विकास होने के साथ साथ मानसिक विकास भी अच्छे से हो सकेगा। साथ ही वह  नशे की प्रवृति से भी दूर रह सकेंगे।

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाली 21 वर्षीय महिला पहलवान सोनिका ठाकुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के सोलग जुरासी गांव की रहने वाली है। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में अपना बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...