पूर्व मंत्री विधायक विक्रम ठाकुर के खिलाफ सौंपा शिकायत पत्र

--Advertisement--

Image

शिमला,27 दिसम्बर – नितिश पठानियां
प्रदेश कांग्रेस सचिव बलदेव ठाकुर और वेद प्रकाश ठाकुर ने आज प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से भेंट कर भाजपा के पूर्व मंत्री विधायक विक्रम ठाकुर के खिलाफ एक शिकायत पत्र सौंपा।
शिकायत पत्र में उनकी एक सभा में मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर पर की गई अभद्र भाषा टिप्पणी पर रोष व्यक्त करते हुए विक्रम ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है।
शिकायत में कहा गया हैं कि भाजपा नेता की अगवाई में हो रहें एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया वह समाज में विशेष तौर पर एक महिला का घोर अपमान हैं जो कभी सहन नही किया जा सकता।
उन्होंने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करने व उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की हैं। प्रदेश सचिव बलदेव ठाकुर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने इस मामले को लेकर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...