शिलाई के गरीब परिवार का बेटा केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से करेगा PhD, विषय इतिहास

--Advertisement--

Image

 नाहन, 27 दिसंबर – नरेश कुमार राधे

“मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौंसलों से ही उड़ान होती है।” शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पभार गांव के गरीब परिवार के  बेटे विनोद कुमार का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में पीएचडी के लिए इतिहास विषय में हुआ है।

बेटे की इस सफलता से माता-पिता, भाई बहन सहित सगे संबंधियों एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विनोद परिवार में तीनों भाइयों में सबसे छोटा है। उसके बड़े भाई ओम प्रकाश शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। उनसे छोटे भाई प्रेम प्रकाश एक चालक है।

विनोद एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। विनोद ने अपनी प्राथमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला पभार से की।राजकीय उच्च विद्यालय जामना से 12वीं की परीक्षा पास करके राजकीय डिग्री कॉलेज काफोटा से बीए किया।

इसके बाद विनोद का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में एमए के लिए हुआ। विनोद ने पिछले वर्ष नेट व सेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने के कारण भी विनोद ने हार नहीं मानी और निरंतर अपनी पढ़ाई को जारी रखा।

तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी विनोद ने हिम्मत नहीं हारी।  अंततः केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में इतिहास विषय के लिए पीएचडी में चयनित हुए। 26 दिसंबर को विनोद का पीएचडी के चयन होने की सूचना मिलने से घर पर बहुत खुशी का माहौल है।

परिवार में एक भावुक माहौल के साथ खुशियां बांटी गई। विनोद  इसका श्रेय अपने सभी अध्यापकों, सहपाठियों, अपने माता-पिता, भाई और परिवार के सदस्यों को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...