जयसिंहपुर विश्रामगृह में ड्यूटी कर रहा कर्मी लापता

--Advertisement--

Image

पालमपुर – नवीन शर्मा

विधानसभा चुनाव में आशापुरी से लापता हुए कर्मचारी का अभी तक पता चल नहीं पाया है कि अब जयसिंहपुर से एक और सरकारी कर्मचारी गायब हो गया है।

लोक निर्माण विभाग में बतौर बेलदार कार्यरत जयसिंहपुर निवासी धर्म सिंह शनिवार रात को विश्रामगृह में ड्यूटी के दौरान लापता हो गया है। परिजनों ने रविवार को लंबागांव पुलिस थाना में धर्म सिंह के लापता होने का मामला दर्ज करवाया है।

भतीजे किशन ने बताया कि चाचा धर्म सिंह इन दिनों जयसिंहपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में ड्यूटी दे रहे थे। शनिवार सुबह उनकी ड्यूटी लगी थी। दोपहर को धर्म सिंह घर आए और बताया कि शनिवार रात को भी उनकी ड्यूटी रेस्ट हाउस में ही लगी है।

जब सुबह ड्यूटी देने वाला अन्य कर्मचारी रेस्ट हाउस पहुंचा तो उसने देखा कि साइकिल तो वहां थी, लेकिन धर्म सिंह वहां मौजूद नहीं था। उसने धर्म सिंह के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने उसको हर जगह तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला।

उन्होंने पुलिस थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। जयसिंहपुर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संसार ठाकुर ने बताया कि परिजनों से सूचना मिलने के बाद विभाग की तरफ से भी धर्म सिंह के लापता होने की शिकायत लंबागांव थाना में दर्ज करवाई गई है ।

उधर, एसएचओ लंबागांव प्रेम पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। धर्म सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल भी मंगवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...