टैक्सियों से हटाया जाए जीपीएस सिस्टम, कुल्लू टैक्सी ऑपरेटर्स की सरकार से मांग

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश में टैक्सियों में जो जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। उसका टैक्सी ऑपरेटर को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार इस विषय पर जल्द से जल्द निर्णय लें और इन जीपीएस सिस्टम को टैक्सियों से भी जल्द हटाया जाए।

यह मांग सोमवार को कुल्लू टैक्सी यूनियन ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के समक्ष रखी है। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर कुल्लू टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक को संबोधित करते हुए टैक्सी यूनियन के चेयरमैन कविंद्र ठाकुर ने कहा कि जीपीएस सिस्टम लगाने वाली कई कंपनियां प्रदेश से भाग चुकी है।

ऐसे में अब एक कंपनी ही जीपीएस सिस्टम लगा रही और उसके दाम भी काफी ज्यादा है। कविंद्र ठाकुर का कहना है कि जीपीएस सिस्टम न होने के चलते टैक्सी के कागजात पूरे नहीं हो पा रहे हैं, जिसका नुकसान टैक्सी आपरेट्र्स को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से परमिट को अवधि को दस से 15 साल तक करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...