कुत्तों के हमले से 3 साल की बच्ची के मौत मामले में ह्यूमन राइट ने मांगा जवाब

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 20 दिसंबर – अनिल कपलेश

कुत्तों के झुंड के हमले में 3 साल की बच्ची की मौत के मामले में ह्यूमन राइट कमीशन ने जिला प्रशासन हमीरपुर और नगर परिषद को नोटिस जारी किया है। मामले में मानवाधिकार आयोग ने जवाब तलब करते हुए इस घटना के कारणों और घटना के बाद उठाए गए प्रभावी कदम का विवरण एक सप्ताह में मांगा है।

नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 8 में 3 साल की मासूम किरण को लावारिस कुत्तों के झुंड ने घर के आंगन से उठाकर मौत के घाट उतार दिया था। कुत्तों ने मासूम बच्ची के नाजुक शरीर को आधे से अधिक खा लिया था। यहां तक की हड्डियां तक चटक दी थी।

दिल को दहला देने वाली इस घटना के बाद प्रशासन की तरफ से परिवार को फौरी राहत देने में 3 दिन का वक्त लगा दिया गया था। अब इस मामले में ह्यूमन राइट कमीशन की तरफ से जिला प्रशासन और नगर परिषद हमीरपुर फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया गया है।

इस घटना के बाद जिला प्रशासन की तरफ से भी जमीनी स्तर पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं और ना ही विभिन्न विभागों की कोई संयुक्त बैठक अभी तक हो पाई है। नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक में इस मसले के समाधान को लेकर जरूर चर्चा हुई हैं, लेकिन प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर अधिकारियों की भूमिका सवालों में ही है।

ऐसे में ह्यूमन राइट कमीशन की तरफ से जारी किया गया यह नोटिस किसी फटकार से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना के  कारणों और इस बाबत उठाए गए जरूरी कदमों का ब्यौरा ह्यूमन राइट कमीशन ने तलब किया है। साथ ही यह भी जानकारी मांगी गई है कि प्रभावित परिवार को क्या राहत दी गई है।

नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता का कहना है कि ह्यूमन राइट कमीशन की तरफ से जिला प्रशासन और नगर परिषद हमीरपुर को नोटिस जारी किया गया है। हादसे के कारणों की वजह भी पूछी गई है।

‘उन्होंने कहा कि लावारिस कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने के प्रयास किए गए हैं कुत्तों की नसबंदी करने के लिए कार्य किया जाएगा और जल्द ही इसके नतीजे भी सामने होंगे। एक और दो हफ्ते के भीतर इस कार्य को जमीनी स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...