नगरोटू सरोला लुधियाड़ के वाशिंदे सड़क सुविधा से मरहूम

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन आजादी के 74 साल बीत जाने उपरांत भी ग्राम पंचायत लुधियाड़ के गांव नगरोटू सरोला लुधियाड़ के बाशिंदों तक आज भी विकास की किरण नहीं पहुंची.

लोकनिर्माण विभाग ज्वाली द्वारा इसका निर्माण कार्य 15 साल पहले शुरू किया था लेकिन आज तक पूरा नहीं कर पाई. गांव में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जब इस गांव में बीमार पड़ने पर लोग पीड़ित को चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक पहुंचाते हैं.

इस रास्ते लोकनिर्माण विभाग ज्वाली द्वारा जसेबी लगाकर निकला था और इस पर सोलिंग भी डाल दी गई. हर बार सत्ता परिवर्तन होने से यह मार्ग राजनीति की भेंट चढ़ जाता है.

ग्रामीणों का कहना है कि हर बार चुनाव के समय नेताओं के द्वारा सड़क बनाने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन चुनावों के बाद कोई भी नेता इस गांव की तरह नहीं देखता. गांव में सड़क नहीं होने से आने जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है और बीमारी की हालत में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता है.

ग्रामीणों ने ज्वाली के विधायक प्रो॰ चौधरी चंन्द्र कुमार और लोकनिर्माण विभाग ज्वाली से गुहार लगाई है कि इस मार्ग को जल्दी से जल्दी सही किया जाए।

अधिकारी के बोल

जब इस बारे में लोकनिर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस मार्ग का एक लाख बजट आया है जल्दी इस मार्ग पर कोलतार डाल दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...