मोक्ष धाम में घटेगा लकड़ी का इस्तेमाल,फ़िल्टर होगी हानिकारक गैस

--Advertisement--

Image

मंडी, 20 दिसंबर – डॉली चौहान

छोटी काशी के हनुमान घाट स्थित मोक्ष धाम में ग्रीन क्रिमेटोरियम का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम ने अमेरिका में बसे शहर के रहने वाले समाजसेवी डॉ पुष्प कपूर व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ग्रीन क्रिमेटोरियम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका निर्माण 20 दिन पहले शुरू किया गया था। अब यह बनकर लगभग तैयार हो गया है।

क्या होगा फायदा 

ग्रीन क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार करने के लिए सामान्य तौर पर लगने वाली लकड़ी का आधा इस्तेमाल होगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा। धुआं उत्सर्जन के लिए इसमें 100 फीट ऊंची चिमनी लगाई गई है।

इस चिमनी से धुआं पानी में फिल्टर होकर निकलेगा, जिससे यहां के स्थानीय निवासियों को शव को जलाने पर निकलने वाली हानिकारक गैसों व धुएं से निजात मिलेगी। इस ग्रीन क्रिमेटोरियम की एक खास बात यह है कि चिमनी से धुआं उत्सर्जन घटकर लगभग आधा हो जाएगा।

ये बोले डिप्टी मेयर 

नगर निगम डिप्टी मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि ग्रीन क्रिमेटोरियम को बनाने के लिए डॉक्टर पुष्प कपूर ने नगर निगम को 25 लाख का सहयोग किया है। इस यूनिट को फरीदाबाद की कंपनी द्वारा स्थापित किया जा रहा है।

सामान्य तौर पर अंतिम संस्कार में साढ़े चार क्विंटल लकड़ी की खपत होती है। जबकि इस सिस्टम में डेढ़ क्विंटल लकड़ी से ही शवदाह किया जा सकेगा। यूनिट स्थापित करने का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। जल्द ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

वीर मंडल के प्रधान की टिप्पणी 

वहीं सामाजिक संस्था वीर मंडल के प्रधान चंद्रशेखर वैद्य व स्थानीय निवासी नरेश वैद्य ने ग्रीन क्रिमेटोरियम स्थापित करने के लिए डॉ पुष्प राज कपूर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यूनिट स्थापित होने से आसपास के घरों में रह रहे लोगों को धुएं से निजात मिलेगी।

चंद्रशेखर वैद्य ने बताया कि शवदाह में भी सामान्य भट्टी के मुकाबले कम समय लगेगा। यूनिट के माध्यम से हिंदू रीति- रिवाज के अनुसार ही अंतिम संस्कार किया जा सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...