
देहरा – शिव गुलेरिया
शिक्षा विभाग में 34 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के बाद प्रवक्ता सुरेन्द्र गोस्वामी पूर्व राज्य ट्रेनिंग कमिश्नर (स्काउट्स) 31 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
उनकी सेवानिवृत्ति को यादगार बनाने के उद्देश्य से भारत स्काउट् एंड गाईडज एसोसिएशन द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सुरेन्द्र गोस्वामी की सेवाओं को याद करते हुए बताया गया कि गोस्वामी कालेज में पढ़ने के समय से ही रोवर के रूप में स्काउटिंग से शामिल हुए थे तब से लेकर आज तक जिला स्तरीय से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न पदों पर उर्जावान भूमिका निभाई है।
उनकी सेवानिवृत्ति पर भारत स्काउट एंड गाईडज हिमाचल प्रदेश द्वारा उन्हें शाल टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सह राज्य आयुक्त (गाईडज) नीरज मन्हास, जिला मुख्य आयुक्त तरसेम पटियाल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजेश गुलेरिया, सह मुख्य आयुक्त विजय रंधावा, जिला सह सचिव रेणुका गुप्ता, जिला ग्रोथ कोआर्डिनेटर कर्ण सिंह ठाकुर, वरिष्ठ लीडर विजय धीमान, मेहर चंद, सतीश कुमार, अनिल कुमार और गोस्वामी की धर्मपत्नी रजनी देवी एवं रिश्तेदार आदि उपस्थित रहे।
