दुराना: तलियाल में कल से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता, प्रतिभागी टीमें करें आवेदन

--Advertisement--

Image

दुराना – डेस्क

हर वर्ष की भांति इस वर्ष की राणा क्रिकेट क्लब के सौजन्य से तलियाल ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसके लिए समस्त क्रिकेट प्रतिभागियों के आवेदन आमंत्रित हैं।

कल्ब के प्रधान वीरेंद्र राणा व सचिव मुकेश ने बताया कि इस वर्ष दुराना के नजदीक तलियाल गांव के ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 18 दिसम्बर से होगा। जिसके लिए प्रतिभागी टीमों के आवेदन आमंत्रित किए गए है ।

टीम की एंट्री फ़िया 2100 रुपये रखी गई है। तथा मैच लैदर की बॉल से करवाया जाएगा।उन्होंने बताया कि हर मैच में मैन ऑफ दा मैच दिया जाएगा।

हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी व लगातार 3 सिक्सर लगाने वाले खिलाड़ी को उचित इनाम दिया जाएगा। विजेता टीम 11000 रुपये व उपविजेता टीम को 7100 की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।

उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से आग्रह किया है कि जल्द आवेदन कर इस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लें। आप 18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर के बीच कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए 8219677544,9915108816 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...