पत्रकारों को नई सरकार से आस, मीडिया कर्मियों के लिए बनाई जाए स्थायी पॉलिसी

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

सरकार द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू किए जाने की उम्मीद अब हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों में भी जगी है।

वहीं, प्रेस क्लब एलक्ट्रोनिक जर्नलिज्म के अध्यक्ष लवली ठाकुर के नेतृत्व में प्रेस क्लब के विभिन्न पदाधिकारियों ने सयुंक्त रूप से हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखू से मांग की है कि प्रदेश के पत्रकारों के लिए भी अन्य राज्यों की तर्ज पर यलो कार्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों व फील्ड में कार्य कर रहे तमाम पत्रकारों को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा, पेंशन, स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

बद्दी प्रेस क्लब के अध्यक्ष लवली ठाकुर ने कहा कि पत्रकारिता हमारे समय और समाज का आईना है। ऐसे में बेहतर समाज के निर्माण और लोकतंत्र की रक्षा में पत्रकारों का अहम रोल होता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर न्यूज़ कवर करने के कार्य को करते हैं। ऐसे में छोटे एवं मझौले पत्रकारों को भी सरकार की ओर से सुविधा और सरंक्षण लाज़िमी है।

बद्दी नालागढ़ क्षेत्र के पत्रकार बधुओं में परमजीत पम्मी ओम शर्मा, विपुल , जय किशन,रजनीश ठाकुर, निर्मल राणा ,पवन कुमार सहित अन्य पत्रकारों ने प्रदेश सरकार से पत्रकारों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग के साथ-साथ अन्य राज्यों की तर्ज पर पत्रकारों को दी जानी वाली सुविधाओं का प्रावधान हिमाचल में भी करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...